फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने 23 खोए हुए फोन मालिकों को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अलग-अलग जगह चोरी या गुम हुए फोन में से पुलिस ने 23 बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों को भी सख्त हिदायत और चेतावनी जारी कर दी गई है कि किसी भी तरह से बिना पड़ताल के चोरी या गुम हुआ फोन न खरीदें। इस तरह के मामलों में संलिप्त दुकानदारों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाएंगे। इस साल जिला पुलिस ने 137 मोबाइल बरामद कर मालिकों तक पहुंचाए हैं, जिनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये है।
विज्ञापन

वीरवार को जिला पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता के दौरान एसएसपी कठुआ दीपिका ने बताया कि पुलिस का साइबर सेल और डीएसबी की टीम ने मिलकर अभियान चलाया है। इसके अंतर्गत यह बरामदगी की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में स्नेचिंग के मामले कम हैं लेकिन चोरियों के मामले बढ़ रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि एक गिरोह को पकड़ा गया है। उसने सात से आठ चोरियां सांबा और कठुआ के इलाके में करने की बात कबूली थी। 200 किलो कॉपर और कैश भी बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि इन 23 मोबाइल की कीमत चार लाख दो हजार 331 रुपये है जबकि इस साल कुल 12 लाख 23 हजार कीमत के गुम या चोरी हुई मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपे गए हैं। एसएसपी ने दुकानदरों को भी चेतावनी दी है कि कोई भी ऐसा फोन न खरीदे, जिसका बेचने वाला लॉक भी नहीं खोल पा रहा या बिल भी उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। जो तस्दीक करता है चोरी या गुम हुआ फोन मिला है। उनके खिलाफ भी चोरी का सामान खरीदने का मामला दर्ज किया जाएगा। किसी भी मुद्दे के बारे में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए, स्थानीय लोग 100 या 09858034100 (पीसीआर कठुआ) नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें