फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भूमि विवाद में दो उद्योगपतियों की पिटाई, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भागथली में धागा फैक्टरी लगाने के लिए भूमि की पैमाइश करने पहुंचे बंगलूरू के उद्योगपतियों की कुछ स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दूसरा पक्ष भी उक्त जमीन पर दावा जता रहा है। इसके चलते दोनों पक्षों में बहस हुई और फिर बात मारपीट में बदल गई। झगड़े में दोनों उद्योगपति घायल हो गए। उन्हें जीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, कठुआ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान बंगलूरू निवासी एएम स्वामी और मुंबई निवासी मनोज बंसल के तौर पर हुई है। थाना कठुआ प्रभारी अजय सिंह चिब ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त दोनों उद्योगपति भागथली में अपनी फैक्टरी लगाने के लिए जमीन की पैमाइश करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोग भी एकत्रित हुए और उन्होंने उक्त जमीन पर अपनी दावेदारी जताई। बहस के बाद उक्त लोगों ने उद्योगपतियों की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्हाेंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें