हीरानगर। राजबाग पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल करते हुए हाईवे पर नाके के दौरान एक ट्रक से 15 मवेशी मुक्त करवाए और तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक नंबर जेके02एटी 9587 को जांच के लिए रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान इसमें से 15 मवेशी बरामद किए गए, जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी पहचान हरविंदर सिंह निवासी सिंबल कैंप जम्मू के रूप में हुई है। बाद में कीड़ियां गोशाला में मवेशियों को ट्रक से मुक्त कराया गया।
पुलिस ने धारा 188, 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद