फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जमीनी विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सुराड़ा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन लोगों को कठुआ रेफर कर दिया गया है। अन्य पांच लोगों का इलाज उप जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात 9:30 बजे के करीब जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। फिर मामला गाली गलौज में बदल गया। इसके बाद विवाद और अधिक बढ़ गया और लाठी डंडों के साथ दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के आठ लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया। फिलहाल सुराड़ा गांव में तनाव पूर्ण माहौल बना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल लोगों की पहचान 38 वर्षीय बीना देवी, 50 वर्षीय गीता देवी, 19 वर्षीय कृष्ण वर्मा, 56 वर्षीय कुलदीप कुमार, 60 वर्षीय रामलाल, 15 वर्षीय राहुल कुमार, 45 वर्षीय महेंद्र कुमार और 40 वर्षीय नीलम रानी के रूप में की गई है। कुलदीप कुमार, रामलाल और राहुल कुमार को इलाज के लिए कठुआ रेफर कर दिया गया है। बाकी का इलाज उपजिला अस्पताल बिलावर में चल रहा है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया के मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें