फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आग से झुलसी महिला, जीएमसी में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी के चलोग गांव में अचानक भड़की आग की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई। मंगलवार मध्य रात्रि के बाद हुई इस घटना के बाद उसे उपजिला अस्पताल बनी पहुंचाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। महिला की पहचान विपिना कुमारी पत्नी रजिंदर कुमार निवासी चलोग के रूप में हुई है। घटना के संबंध में जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन महिला के पति ने बताया कि घर में वह और उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। रात करीब दो बजे के आसपास उसे अपने पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उसकी नींद खुल गई। पत्नी के कमरे में जाकर देखा तो वह आग से बुरी तरह से घिरी हुई थी। आनन-फानन आग को काबू कर उसे वहां से निकालकर उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए कठुआ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें पता नहीं है कि आग कैसे लगी है। हालांकि हाे सकता है कि रसोई गैस सिलिंडर के लीक होने से आग लगी हो क्योंकि जिस कमरे में उसकी पत्नी सोई हुई थी, वहां सिलिंडर भी लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें