फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार जीएमसी कठुआ और पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचार जारी हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पठानकोट पर बरवाल मोड़ पर स्थित डीएस हेरिटेज स्कूल के पास का है। इसमें 65 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मधु मेहता पुत्र बंसीलाल मेहता निवासी नगरी के रूप में हुई है।
दूसरा मामला बीती रविवार की देर रात नगरी क्षेत्र के जखबड़ गांव का है। इसमें 18 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक कश्मीर अली पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी फ्लोट बरनोटी किसी अज्ञात मोटरसाइकिल से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल नगरी परोल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। एक अन्य मामले में 40 वर्षीय बलविंद्र सिंह पुत्र बलकार चंद निवासी जखबड़ किसी अज्ञात वाहन से टकराने से जखबड़ गांव में घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसको उपचार के लिए उपजिला अस्पताल नगरी में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। वहां से भी डॉक्टरों ने बलविंद्र सिंह को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया लेकिन उसके परिजन उसे पठानकोट के किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें