फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बंद पड़े घर के ताले तोड़कर नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर दस में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ही मोहल्ले में चारी की तीसरी वारदात सामने आई है। इसमें एक बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर घर से हजारों की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद चोरी की इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद चोरों की तलाश करने के लिए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में घर के मालिक धीरज शर्मा पुत्र मोहिंदर पाल ने बताया कि दिन के समय उनके घर पर कोई नहीं था। शाम को उनकी मां जब घर पहुंची तो उन्हें घर के ताले टूटे हुए मिले। वहीं अंदर भी सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनके नए कपड़े एक ग्रिल और अंदर रखा करीब दो हजार नगदी चोर अपने साथ ले गए हैं।
इस मौके पर स्थानीय निवासी कांता शर्मा ने बताया कि गत 29 जनवरी को भी उनके मोहल्ले में चोरी हुई थी। इसमें चोर तीन ताले और लॉकर तोड़कर 28 से 29 तोला सोना अपने साथ ले गए थे। इस बारे में जब पुलिस से पूछते थे तो वह कहती है कि पुलिस जादू की छड़ी नहीं है। आज दोबारा मोहल्ले में चोरी हुई है। इससे पहले भी इस घर में चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

वहीं, राधे श्याम ने बताया कि जब उनकी पत्नी अस्पताल में टीका लगवाने गई थी। उनके घर से भी चोर 40 से 50 हजार कैश ले गए थे। पुलिस ने जांच की लेकिन कोई भी पता नहीं चल पाया। एक महीने में यह तीसरी चोरी की घटना है। वार्ड नंबर 10 में नशेड़ियों पर पुलिस लगाम क्यों नहीं कस रही। उन्होंने एसएसपी से अपील करते हुए कहा कि चोरियों पर नकेल कसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें