फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह लाख की लूट में बैंक गार्ड ही निकला मास्टरमाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। शेरपुर बाला में बैंक गार्ड से लूट के मामले में चौका देने वाला खुलासा हुआ है। इस वारदात में खुद बैंक गार्ड ही मास्टरमाइंड निकला, जिसने एक कहानी गढ़कर साढ़े छह लाख की नकदी हड़पने की कोशिश की। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए पैसों के भरे बैग के साथ बैंक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सामने आया है कि गार्ड ने पैसे बैंक में जमा करवाने के बजाय नजदीक ही लंबे समय से बंद पड़े एक शौचालय में छुपा दिए थे।
विज्ञापन

मामला हीरानगर का है, यहां बीते सोमवार को जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक शाखा शेरपुर बाला के गार्ड ने हीरानगर पुलिस थाने में उससे साढ़े छह लाख की नकदी लूटने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार ग्रामीण बैंक शाखा शेरपुर में तैनात गार्ड मोहित सिंह निवासी सियाल तहसील राजपुरा जिला सांबा ने सोमवार को शिकायत दी थी कि जब वह शेरपुर ब्रांच से साढ़े छह लाख रुपये लेकर हीरानगर ब्रांच में जमा कराने जा रहा था तो रास्ते में जांडी मोड़ पर पीछे से एक बाइक पर आए तीन लुटेरों ने उससे पैसों का बैग छीना और फरार हो गए।
हीरानगर थाने में मामला दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी यशपाल शर्मा ने टीम का गठन कर जांच पड़ताल शुरू की। बैंक गार्ड से सख्ती से पूछताछ पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने खुद ही पैसे लूटने की साजिश रची थी और पैसे शेरपुर बैंक शाखा के नजदीक एक शौचालय में छुपा रखे थे। बुधवार को गार्ड को साथ ले जाकर पुलिस ने सारी राशि शौचालय से बरामद कर ली है। एसएसपी आरसी कोतवाल ने कहा कि गार्ड ने पुलिस और बैंक मैनेजर को झूठी कहानी बनाकर सुनाई। उसे गिरफ्तार लिया गया है, आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें