फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर पुलिस सख्त, चार वाहन किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बिलावर। जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का सिलसिला जारी है। इस बात का खुलासा दो दिन के भीतर बसोहली और बिलावर में पकड़ी गई अवैध खनन सामग्री से हो गया है। आलम यह है कि रात के अंधेरे में बिना अनुमति और बिना श्रोत वाले स्टोन क्रॅशर भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। खासतौर पर जिला के पहाड़ी इलाकों से आने वाली नदी, नालों और दरियाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को बिलावर पुलिस ने खनन माफिया का भंडाफोड़ करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। प्रतिबंध के बावजूद नाज दरिया में अवैध खनन करने पर बिलावर पुलिस ने एक डंपर और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। एसएससी कठुआ आरसी कोतवाल के निर्देश पर बिलावर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवल गांव में नाका लगाया था। पुलिस टीम ने वाहनों के कागजात जांचे, लेकिन औपचारिकताएं पूरी न होने पर चारों वाहनों को सीज कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बाद चारों वाहनों को अगली कार्रवाई के लिए खनन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें