कठुआ। जिले के पहाड़ी उपमंडल बनी के चांदल गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान अब्दुल राशिद पुत्र शुकरदीन निवासी चांदल के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए बनी उपजिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद