शहर के वार्ड 12 एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को युवक की हुई मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र कुलदीप कुमार सुबह घर की छत पर बने कमरे में गया था। बाद में देखा तो वह वहां बेसुध अवस्था में पड़ा था।
युवक की ऐसी हालत देखने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। युवक की अचानक हुई मौत के संबंध में उसके पिता कुलदीप कुमार ने बताया कि वह भवन निर्माण का काम करता था। जिस समय यह घटना हुई उस समय काम पर गए हुए थे। जब सूचना मिली कि बेटे की मृत्यु हो गई है, तो लौटे हैं।