आबकारी विभाग ने जिला के 3 गांव में छापे मारे। इस दौरान देसी शराब के निर्माण के लिए छुपाकर रखी गई 500 किलोग्राम लाहन को जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया है। टीम का नेतृत्व कर रहे विभाग के इंस्पेक्टर रजी अहमद ने बताया कि विभाग की टीम ने बुद्धि, बरनोटी और अपर सक्ता चक क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। संवाद