फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने सब इंस्पेक्टर के वाहन को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर उपमंडल की पुलिस चौकी मढ़ीन के नजदीक नाके पर पशु तस्करों ने पुलिस की जिप्सी को टक्कर मार दी। हादसे में मढ़ीन चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए। राजबाग थाना प्रभारी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल अधिकारी को जीएमसी कठुआ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सब इंस्पेक्टर को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांझी मोड़ कोट पुन्नू मार्ग पर मढ़ीन पुलिस चौकी के नजदीक पुलिस की ओर से नाका लगाया गया था। पुलिस को पशु तस्करी के प्रयास की सूचना मिली थी, जिसके बाद औचक नाका लगाया गया। रात सवा नौ बजे के लगभग बार्डर की ओर से आ रहे एक वाहन ने पुलिस की जिप्सी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बैठे सब इंस्पेक्टर को गंभीर चोटें आईं। वहीं वाहन चालक गाड़ी को लेकर हरियाचक की ओर फरार हो गया।
पुलिस ने फरार वाहन की तलाश में जगह-जगह नाकेबंदी कर दी। कुछ समय बाद वाहन को हरियाचक के नजदीक बनियाड़ी से सटे क्षेत्र में बरामद कर लिया गया। वाहन में पांच मवेशी लदे थे। वहीं तस्कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार तस्करों की तलाश में अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी कठुआ आरसी कोतवाल ने बताया कि नाके के दौरान सब इंस्पेक्टर विकास शर्मा घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वे घायल हुए थे और मामले की जांच जारी है। एसएसपी ने कहा कि घायल अधिकारी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें