फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रकों के बीच हुई टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के प्रयास में प्रवेशद्वार लखनपुर में दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। सुबह करीब सात बजे हुई इस दुर्घटना में एक ट्रक (जेके04डी-1018) हाईवे पर पलट गया, जबकि दूसरा (पीबी08सीएक्स 8032) क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जम्मू की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक जब लखनपुर कस्बे के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तो आगे चल रहे वाहन को उसी रफ्तार में ओवरटेक करने लगा, तभी पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई और ट्रक हाईवे पर पलट गया। लखनपुर पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों के चालकों के बीच सुबह होने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें