फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोअर मेला ने जीती जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कंडी क्षेत्र के गांव मेला के सरकारी हाईस्कूल में जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन कठुआ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला कठुआ वाॅलीबाल चैंपियनशिप 2023 अंडर-19 लोअर मेला ने अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न इलाकों से लड़कों की 22 टीमों और लड़कियों की चार टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच लोअर मेला और अप्पर मेला के बीच खेला गया। लोअर मेला ने 3-0 से इसे जीत लिया। इस अवसर पर कटल के सरपंच सुदेश कुमार पप्पू मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करती हैं। इस मौके पर बॉर्डर डीएसपी धीरज कटोच, जिला कठुआ वाॅलीबाल एसोसिएशन के सरंक्षक प्रमुख एमएल तूफान और हीरानगर थाना प्रभारी अरुण कौल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें