फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

Sun, 24 Jan 2016 01:35 AM IST
महानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के शिव मैदान में चल रही एंटी ड्रग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच जहां लो स्कोरिंग रहा तो अन्य दो मैचों में रनों की बारिश हुई।
विज्ञापन


दूसरे मैच में राजू जलवा देखने को मिला तो तीसरे मैच के हीरो याकूब रहे। दोनों ही मैचों में इन दो बल्लेबाजों ने ताबड़तोड बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहले मैच में यंगस्टर, दूसरे मैच में इलेवन स्टार सीसी और तीसरे मैच में पूंडा सीसी ने जीत हासिल की।

दिन के पहले मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दीपु इलेवन ने बारह ओवरों में 92 रन बनाए। टीम की और से अबु ने 34 व रंजीत 25 रन बनाए। वहीं यंगस्टर की ओर से सोनू ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंगस्टर क्रिकेट क्लब ने मैच को चार विकेट खोकर ग्यारह ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


टीम के लिए सोनू 58 व अबु ने 27 रनों का योगदान दिया। राकेश ने तीन विकेट लिए। मैच आफ द मैच सोनू को दिया गया। दूसरे मैच में इलेवन स्टार सीसी ने टास जीतकर बारह ओवरों में 144 रन बना डाले। टीम की ओर से राजू ने आठ छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। वहीं शशि ने तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बनौड़ की टीम बारह ओवरों में 89 रन ही बना पाई। टीम की ओर से सौरभ ने 24 शशि ने 14 रन बनाए। जोगिंदर से तीन, अश्वनी ने दो और राजू ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया। राजू को मैच आफ द मैच दिया। तीसरे मैच में आरसीसी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारह ओवरों में 138 रन बनाए।

शेखर ने 68 और विकास ने 24 रन बनाए। पूंडा ने रिशु ने तीन विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पूंडा ने ग्यारह ओवरों में ही मैच जीत लिया। सुनील ने 40 रन बनाए याकूब ने पंद्रह गेंदों में 42 रन बनाए। आरसीसी की ओर से सुनील व लवली ने तीन तीन विकेट ली। याकूब को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें