फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू इलेवन और बाबा कोड़ा इलेवन को मिली जीत

Thu, 12 Jun 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे गांव जंगलोट में जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। गांव के मैदान में देर रात तक चलने वाले इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उमड़ रहे हैं। प्रतियोगिता में मंगलवार रात खेले गए दो मुकाबलों में जम्मू इलेवन और बाबा कोड़ा इलेवन की टीम जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मंगलवार रात दो मुकाबले खेले गए। इनमें पहला मुकाबला बाबा कोड़ा इलेवन और कालीबाड़ी इलेवन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बाबा कोड़ा इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कालीबड़ी इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 63 रन बनाए। 64 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी बाबा कोड़ा इलेवन की टीम ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी कर सात ओवर में ही 64 रन बनाकर मैच जीत लिया।
वहीं, दूसरा मुकाबला जम्मू इलेवन और जसरोटा- 2 के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जम्मू इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवरों में 136 रन बनाए।
विज्ञापन

इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी जसरोटा-2 की टीम शुरू से ही बड़े लक्ष्य के दबाव में खेलती हुई नजर आई और पूरी टीम 84 रनों पर ढेर हो गई। इस कारण जम्मू इलेवन की टीम ने 52 रनों से मैच जीत लिया।

आयोजन कमेटी के सदस्य विश्वजीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात भी प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले करवाए गए। इनमें पहला मुकाबला मढ़ीन इलेवन और सनी इलेवन के बीच होगा जबकि, दूसरा मैच सावन चक और खरोट इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें