फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से पर्यटकों को रिझाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के पहाड़ी उपमंडल में इन दिनों मौसम सुहाना होने के बाद से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में ढग्गर क्षेत्र के धरोड़ स्थित कूल स्टेडियम में ढग्गर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कराई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। इसके जरिए क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की कोशिश है।
विज्ञापन

वीरवार को प्रतियोगिता के अंतर्गत दो मुकाबले खेले गए, जिसमें पहला मुकाबला रॉयल शिवम डुग्गन ने जीता, वहीं दूसरा मुकाबला रियल टाइगर के नाम रहा। चौथे दिन की प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रॉयल शिवम डुग्गन और माफिया इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर माफिया इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, और निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 81 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल शिवम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बड़ी आसानी से मात्र आठ ओवरों में छह विकेटों से जीत ली।
दिन का दूसरा मुकाबला रियल टाइगर बनी और इंजीनियर टेक के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रियल टाइगर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 135 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियर टेक की टीम अपने कोटे के 10 ओवरों में मात्र 69 रन ही बना सकी। और, टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुकाबलों के दौरान पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आम लोगों को बनी की खबसूरती से परिचित कराया जा सकता है। और, क्षेत्र के युवा भी इस तरह के आयोजनों में भाग लेकर स्वस्थ रहेंगे, और उनकी ऊर्जा सकारात्मकता की ओर मुड़ेगी। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद लोग जब वापस जाएं तो अपने सगे-संबंधियों सहित मित्रों और आसपास के लोगों को बनी के बारे में अवश्य बताएं।
वहीं, आयोजन कमेटी के सदस्य योगेश्वर शर्मा ने बताया कि करीब दस दिनों की प्रतियोगिता में अभी नॉक आउट मुकाबले खेले जा रहे है। जिसमें जिले के बिलावर और बनी, बरमोता और मल्हार, डुग्गन, दुलंगल और कठुआ सहित जम्मू और हिमाचल प्रदेश से आई 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। रविवार से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक मैच 20 ओवरों का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें