रामकोट। मकवाल पंचायत के वार्ड नंबर 7 में बुधवार देर रात आने वाली आंधी से श्यामलाल पुत्र चतरू राम के मकान की छत उड़ गई। नायब सरपंच सोमदत्त ने बताया कि छत उड़ने से कुछ दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। खाने का सारा सामान भी कर बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि इनका कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। छत उड़ने पर उनके परिवार ने पूरी रात बाहर गुजारी। यह एक गरीब परिवार है। मौके का ब्लॉक चेयरमैन ने भी जायजा लिया और तहसीलदार रामकोट से जल्द से जल्द उन्हें मुआवजा देने की मांग की।