स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर और मिनी स्टेडियम चड़वाल में अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को भी मैच खेले गए। कुपवाड़ा और बडगाम की टीम को हराकर बरामुला ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। हीरानगर स्टेडियम में पहला मैच बारामुला और कुपवाड़ा की टीम के बीच खेला गया। कुपवाड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
14.4 ओवर में मात्र 74 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। बारामुला ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। इसी स्टेडियम में सेमीफाइनल बडगाम और बारामुला के बीच खेला गया। बडगाम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। बारामुला ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन का लक्ष्य स्थापित किया। जिसका पीछा कर रही बडगाम की टीम 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चड़वाल स्टेडियम में उधमपुर और गांदरबल के दरमियान खेला गया। गांदरबल ने 33 रन से यह मैच जीत लिया।