डिग्री कॉलेज बनी में भारत स्पोर्ट्स क्लब द्वारा करवाए जा रहे साप्ताहिक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रॉयल स्पोर्ट्स क्लब बनी और ब्लैक कमांडो बनी की टीम के बीच खेला गया। रॉयल स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक कमांडो टीम 15 ओवर में मात्र 134 रन ही बना पाई। विजेता टीम को 25 हजार और उप विजेता टीम को 15 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट में नेहाल खजूरिया को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं मोहम्मद आफताब खान को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम बनी जोगिंदर सिंह जसरोटिया, डिग्री कॉलेज बनी के प्रधानाचार्य एम एस पठानिया, पीएमजीएसवाई के कार्यकारी अभियंता पीएल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।