फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक शेखां में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चक शेखां में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़ाने के मकसद से शहीद भगत सिंह क्रिकेट मेमोरियल क्लब द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मिडिल स्कूल चक शेखां में होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रधान अरुण शर्मा रंजू ने पत्नी व लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी की पूर्व उपप्रधान पूनम शर्मा के साथ किया। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने एक लाख रुपये का अनुदान व्यक्तिगत तौर पर आयोजन कमेटी को दिया।
विज्ञापन

अरुण शर्मा ने क्लब द्वारा युवाओं को खेलकूद में बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि कठुआ के युवाओं का खेलकूद की ओर रूझान बढ़ रहा है। इससे युवाओं का ध्यान नशे की ओर जाने के बजाए खेलों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न जगहों पर कई खेल प्रतियोगिता शुरू करवाई हैं। हर क्लब को एक-एक लाख रुपये देने की घोषण भी की है। इसी प्रकार शहीद भगत सिंह क्रिकेट मेमोरियल क्लब को भी एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें