फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी इनामों की बरसात, 9वीं पुलिस मार्टियर्स इंटर क्लब टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का होगा फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगी इनामों की बरसात
विज्ञापन

9वीं पुलिस मार्टियर्स इंटर क्लब टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
विजेता टीम को 3.5 लाख और उपविजेता को मिलेंगे 2.5 लाख रुपये नकद इनाम
मैन ऑफ द सीरीज रहे खिलाड़ी को मिलेगी ऑल्टो कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 9वीं पुलिस मार्टियर्स इंटर क्लब टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। इसमें इस बार लाखों रुपये के इनामों की बौछार होने जा रही है। विजेता टीम को 3.5 लाख रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को ऑल्टो कार के अलाव बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को बाइक दी जाएंगी। फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ी को 21 हजार का नकद पुरस्कार हासिल होने वाला है।
लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट एकेडमी दिल्ली और हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच होने वाले मुकाबले की तैयारियों को लेकर सोमवार पूरा दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन कमेटी के सदस्य के साथ पुलिस के अधिकारी जुटे रहे। इस संबंध में आयोजन कमेटी के प्रधान रविंद्र सिंह सलाथिया ने बताया कि मंगलवार को खेले जाने वाले बड़े आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उत्तर भारत के इस बड़े क्रिकेट आयोजन को यादगार बनाने के लिए दिनभर टीम मैदान पर जुटी रही, ताकि कोई भी कमी न रह जाए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में फाइनल जीतने वाली टीम को ट्राफी के साथ 3.5 लाख नकद इनाम, उप विजेता टीम को 2.5 लाख नकद इनाम के अलावा प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज रहे खिलाड़ी को ऑल्टो कार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद गैलरी में वीर जवानों को किया जाएगा नमन
प्रतियोगिता के बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को मोटरसाइकिल व फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को 21 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए मैदान को विशेष रूप से सुसज्जित किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेडियम में शहीद गैलरी भी बनाई जा रही है, ताकि लोग देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें