फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार्स नगरी ने चंदवां इलेवन को आठ विकेट से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस लाइन के मैदान में कठुआ पुलिस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। बुधवार को प्रतियोगिता का दसवां मुकाबला चंदवां इलेवन और रायजिंग स्टार्स नगरी के बीच खेला गया, जिसमें रायजिंग स्टार्स नगरी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर रायजिंग स्टार्स नगरी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी चंदवां इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में परिक्षित के 30 और रंजीत के 29 रन की बदौलत 150 रन का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान रायजिंग स्टार्स नगरी के पुरी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में चार विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायजिंग स्टार्स नगरी की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान टीम के प्रमुख बल्लेबाज पलक ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 19 गेंदों में 59 रनों का योगदान देकर अपनी टीम को 16वें ओवर में ही जीत दिला दी। इसमें मोंटी ने भी 34 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसकी बदौलत राइजिंग स्टार्स नगरी ने दो विकेटों के नुकसान पर 16वें ओवर में जीत हासिल की। मैच के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले पलक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें