फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग स्टार इलेवन ने स्टडी सर्किल को 27 रन से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला पुलिस लाइन के मैदान में शहीद स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। मंगलवार को प्रतियोगिता में यंग स्टार इलेवन और स्टडी सर्किल के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें यंग स्टार की टीम ने 27 रनों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 121 रन बनाए। इसमें टीम के प्रमुख बल्लेबाज राजेश रहे, जिन्होंने 65 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, करण ने भी 21 रनों का योगदान दिया। स्टडी सर्किल की ओर से रूमी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 5 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे स्टडी सर्किल के बल्लेबाज यंग स्टार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और एक के बाद एक अपना विकेट खोते चले गए। हालांकि, इस दौरान रूमी ने टीम को संकट से उबारने की पूरी कोशिश की और उन्होंने 30 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन और किसी भी बल्लेबाज का उन्हें साथ नहीं मिला और पूरी टीम मात्र 94 रन पर सिमट गई। इसके चलते टीम को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यंग स्टार इलेवन की ओर से गेंदबाजी कर रहे पंकु सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट हासिल किए, जबकि साहिल और मनीष ने दो-दो विकेट हासिल किए। टीम की हार के बावजूद रोमी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें