कठुआ। जिला पुलिस लाइन के मैदान में कठुआ प्रीमियर लीग (केपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। शनिवार को प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला कठुआ ब्लूज और चंदवा इलेवन के बीच खेला गया। इसमें कठुआ ब्लूज ने जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कठुआ ब्लूज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। कठुआ ब्लूज की ओर से बल्लेबाज पारस शर्मा ने 69 और सनम सिंह में 40 रनों का योगदान दिया। चंदवा इलेवन की ओर से संजीव और सनी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदवा इलेवन की टीम कठुआ ब्लूज की गेंदबाजी के सामने नहीं टिक सकी। उसके बल्लेबाज एक के बाद एक अपना विकेट खोते चले गए और पूरी टीम 19.3 ओवरों में 144 रन बनाकर सिमट गई। हालांकि इस दौरान टीम के प्रमुख बल्लेबाज रंजीत और अभिषेक ने काफी संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान रंजीत ने 34 रन और अभिषेक ने 22 रन बनाए। कठुआ ब्लूज के गेंदबाज निखिल ने चार ओवर में 3 विकेट जबकि काका और अचल ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच में शानदार पारी के लिए कठुआ ब्लूज के बल्लेबाज पारस शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।