नार्थ जोन पुलिस मार्टीयर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे सीजन का रोमांच चरम पर है। बुधवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए दो मैचों में एएमसी क्लब गुड़गांव व महाराणा प्रताप क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र की टीमों ने जीत का ताज बांधा।
केजीसी दिल्ली की टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाए। जोंटी सिद्धू ने 46 रन व पारस ने नाबाद 32 रनों का योगदान दिया। एएमसी क्लब गुड़गांव की टीम के यशपाल ने 44 गेंदों पर 56 रन व रमन गोड़ा ने 29 गेंदों में 55 रन बनाए।
तीन विकेट के नुकसान पर गुड़गांव की टीम ने 16.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह गुड़गांव ने मैच 7 विकेट से जीत दर्ज करवाई। यशपाल को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
दिन का दूसरा मैच साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर व महाराणा प्रताप क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र के बीच में खेला गया। इसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 140 रन बनाए।
मयंक ने 55 व प्रताप ने 51 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर की टीम ने 16.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 95 रन ही बना पाई।
इस तरह कुरुक्षेत्र ने 55 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। कुरुक्षेत्र की टीम के खिलाड़ी मयंक को 41 गेदों पर 55 रन बनाने पर मैन आफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें डीएसपी डीआर कुलजीत सिंह ने 1500 रुपये व ट्राफी भेंट की।
वीरवार को मेजबान कठुआ की टीम का पहला मुकाबला सर्विसेज टीम से होगा, जबकि कुरुक्षेत्र की टीम गुड़गांव से भिडे़गी।