फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नानगला ने मशैडी को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 01 Jan 2026 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मशैडी गांव में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मैच खेला गया
विज्ञापन
बिलावर। मशैडी गांव में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में नानगला की टीम ने मशैडी की टीम को पांच रनों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में मशैड़ी की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया और नानगला की टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। नानगला की टीम ने 111 बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी में मशैड़ी की टीम 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नानगला की टीम ने पांच रन से मैच जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। नान गला के खिलाड़ी सोनू ने नाबाद 39 रन बनाए जिसकी बदौलत खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। अभियोजकों ने फाइनल में विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को 18000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें