फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार दिन उपचार के बाद गाय की मौत, दफनाया

विज्ञापन
रामकोट के चौगान मैदान में गाय की मौत के बाद उसे दफनाते गौ रक्षक का दायित्व निभाते युवा। संवाद
विज्ञापन
रामकोट। चौगान मैदान में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बीते दिनों एक बीमार गाय को लावारिस छोड़ने का मामला सामने आया था। स्थानीय युवाओं और समाजसेवी की ओर से उपचार करवाए जाने के बावजूद गाय की हालत बिगड़ती गई और अंत में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि स्थानीय युवाओं के एक समूह ने प्रवीण खजृूरिया की अगुआई में अपने खर्चे पर करीब चार दिन तक पशु चिकित्सक को गाय का उपचार करवाया। प्रवीण खजूरिया, नन्नू, अंकु आदि युवाओं ने बताया कि गाय को दफना दिया गया है। गाय के मालिक को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने इस तरह के मामले पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस से भी सहयोग मांगा।
कहा कि पशुओं पर अत्याचार नहीं होना चाहिए। सीसीटीवी के सहारे पुलिस से उन्होंने गाय को रामकोट के चौगान मैदान में छोड़ने वाले व्यक्तियों की पड़ताल करने की मांग रखी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें