फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चोरी के दो आरोपियों को ला रही पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायल पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
- एक आरोपी भागने में कामयाब रहा, सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपियों को ऑटो में ला रही थी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। औद्योगिक क्षेत्र घाटी से चोरी के मामले में लोगों द्वारा पकड़े गए दो आरोपियों को कठुआ थाना लेकर आ रही पुलिस टीम पर उन्होंने हमला कर दिया। इसमें सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि एक आरोपी चोर भागने में कामयाब रहा।
दूसरे आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। सूत्रों की मानें तो एक कांस्टेबल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ऑटो में लेकर आ रहा था और कुछ पुलिस कर्मी बाइक पर साथ चल रहे थे। हालांकि पुलिस अधिकारी हमले और पुलिस कर्मी के घायल होने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन ऑटो में चोरों को लेकर आने की पुष्टि नहीं कर रहे। घायल कांस्टेबल को जीएमसी कठुआ लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला रविवार की दोपहर राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के बाहर का है। घाटी चौकी की पुलिस की ओर से गांव दबवाल में चोरी के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को कठुआ थाना लाया जा रहा था। डिग्री कॉलेज के बाहर पहुंचने पर चोरों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी तेजदार हथियार से पुलिसकर्मी पर हमला किया गया। सिलेक्शन ग्रेड पुलिस कर्मी रजिंद्र कुमार के हाथ पर गंभीर चोट आई। एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। वारदात के बाद पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोट-
पुलिस टीम नाका लगाकर छानबीन कर रही थी। हमलावरों ने पुलिस टीम पर तेजदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका उपचार जारी है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

शोभित सक्सेना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें