फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजबाग में पुलिस ने दो ट्रकों से 41 पशु छुड़ाए, एक चालक गिरफ्तार, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पशु तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो ट्रकों से 41 मवेशियों को मुक्त कराया है। एक ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पशुओं को बड़ी बेरहमी के साथ ट्रकों में ठूसा गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बॉर्डर डीएसपी धीरज कटोच के नेतृत्व में राजबाग में हाईवे पर पुलिस ने नाका लगाया था। वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक नंबर (जेके02बी क्यू 2863) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें से 19 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने चालक करामत हुसैन निवासी मंजाकोट राजोरी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। अन्य ट्रक नंबर (जेके02डीजी 4813) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो इसमें से 22 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने धारा 188 आईपीसी और 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें