फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में नही हो रहा है कोविड नियमों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को रोकने के प्रयास के तहत सरकार द्वारा इससे बचाव के लिए गाइड लाइन जारी कर चुकी है। लेकिन शहर के बरमोरा स्थित सब्जी मंडी में सरकार के निर्देशों की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही है। खासकर तब जबकि कठुआ शहर के साथ जिला के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के रोज नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ऐसे हालात के चलते शहर के कोरोना के संक्रमण को रोकने के प्रयास हो झटका लगना तय है।
विज्ञापन

मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे अमरनाथ ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण की दर से बने हालात से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं प्रशासन लगातार सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है। लेकिन शहर के मध्य में ही कोरोना गाइड लाइन की इस तरह से अनदेखी चिंता का विषय है। सब्जी मंडी में जिस तरह से नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए यहां आने वाले लोग शारीरिक दूरी की पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है।
तहसीलदार गौरव शर्मा का कहना है कि मंडी में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जानकारी आज ही संज्ञान में आई है। बुधवार सुबह वह स्वयं मंडी का दौरा करेंगे। अगर किसी भी प्रकार से सरकार के निर्देश का उल्लंघन पाया गया तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें