फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सरपंच के बेटे पर टोके से हमला, जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जांडी पंचायत के सरपंच द्वारा साथियों के साथ मिलकर नायब सरपंच के बेटे पर तेजधार हथियार (टोके) से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सरपंच सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांचवें आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार मध्य रात्रि को सरपंच अमरदीप सिंह ने अपने चार साथियों के साथ इसी पंचायत के नायब सरपंच शमशेर सिंह के पुत्र विक्रम सिंह पर टोके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
मंगलवार को पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापे मारते हुए सरपंच समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे की वजह को लेकर जांच अभी जारी है। बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने बताया नायब सरपंच के बेटे पर हमला करने वाले पांच आरोपियों में से सरपंच सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचवें की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है, जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच के अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चीकू निवासी दियालाचक, सनी सिंह, मुकेश सिंह के रूप में हुई है। जबकि रांझा नामक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने धारा 452, 323, 147, 148, 149 आईपीसी, 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें