फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों पर बढ़ाई गई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आमद बढ़ने और कोरोना के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस और प्रशासन की टीमों को नियुक्त कर दिया है। यह टीमें यहां पहुंचने वाले पर्यटकों पर निगरानी रखते हुए कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के पालन को सुनिश्चित करवाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट कठुआ की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें साफ किया गया है कि कोरोना को लेकर लगाई गई सख्ती में दी जा रही ढील के बीच यह नोटिस किया गया है कि पर्यटन स्थलों, पब्लिक पार्कों और ऐतिहासिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं।
ऐसे मे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। जिसमें कठुआ के ड्रीम लैंड पार्क में तहसीलदार कठुआ के नेतृत्व में सिटी थाना प्रभारी, उद्यान विभाग और नगर परिषद के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में भी तहसीलदार कठुआ, सिटी थाना प्रभारी, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और नगर परिषद के कर्मचारी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

बसोहली के पुर्थू, अटल सेतु की जिम्मेदारी तहसीलदार अमन कुमार आनंद, थाना प्रभारी बसोहली, नगर कमेटी बसोहली के कर्मचारी और बनी बसोहली विकास प्राधिकरण का अधिकारी नियुक्त किया गया। बिलावर के सुकराला माता मंदिर में निगरानी के लिए तहसीलदार बिलावर, थाना प्रभारी बिलावर, सुकराला माता मंदिर ट्रस्ट के दो कर्मचारी एडीसी बिलावर की ओर से नॉमिनेट किए हुए नियुक्त किए गएहैं। इसी तरह से सरथल और बनी में निगरानी के लिए तहसीलदार बनी, थाना प्रभारी बनी, सरथल विकास प्राधिकरण के दो कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें