फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ठीक होने की दर हुई 97.5 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन वर्करों और जनता के सहयोग से कठुआ की कोविड जोखिम प्रोफाइल ग्रीन श्रेणी के जिलों में बेहतर हुई है। हालांकि इस स्थिति को बनाए रखने के लिए हमें हर समय कोविड के उचित व्यवहार का पालन करके ही बनाए रखना होगा। उक्त बातें जिले में कोरोना परिदृश्य पर आयोजित साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान डीसी राहुल यादव ने कही।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि पिछले सात दिनों में कोरोना से मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है और जिले में ठीक होने की दर 97.5 प्रतिशत हो गई है। यह कठुआ जिले में कोरोना की गिरावट का संकेत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कठुआ केवल 78 सक्रिय मामलों के साथ सबसे कम कोरोना पॉजिटिव मामलों वाले जिलों में से है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विभिन्न टीमों के माध्यम से सभी कोरोना से संबंधित एसओपी और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर रहा है, क्योंकि लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी गई है और अधिकतम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अब पूरे सप्ताह संचालित करने की अनुमति है।
डीसी ने टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लाभार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ उपयुक्त उम्र के लिए मुफ्त टीकाकरण प्रदान करने के लिए पहल तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समय-सीमा के भीतर टीकाकरण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टीकाकरण में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी के खिलाफ समय पर टीकाकरण के लिए निकटतम टीकाकरण केंद्रों पर संपर्क करने की अपनी अपील दोहराई।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से कोविड के उचित व्यवहार का पालन करना, मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की ताकि इसके आगे प्रसार को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें