अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तारबंदी के आगे की जमीन पर निशानदेही करने की मांग भवन निर्माण कामगार यूनियन ने की है।
यूनियन की ओर से मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सीमावर्ती किसान भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि तारबंदी के आगे खेती के लिए प्रशासन की ओर से जमीन तैयार की गई थी। पूरी जमीन समतल होने के कारण अब यहां किसानों के लिए अपने खेतों की हदबंदी ढूंढना मुश्किल हो रहा है।
यूनियन के अध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि अगर निशानदेही नहीं होगी, तो किसान कैसे अपने खेतों में काम करेंगे। इसलिए प्रशासन को इस जमीन कर निशानदेही कर खेतों के मालिक किसानों को सौंप देना चाहिए।
उन्होंने सीमावर्ती इलाके में मोबाइल नेटवर्क दुरुस्त करने की भी मांग की, ताकि इस इलाके के बच्चे ऑनलाइन शिक्षा सही ढंग से प्राप्त कर सके। बैठक में बोधराज, अजीत राज, रामपाल, कुलदीप राज, पवन कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।