फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परोल में आज से सक्रिय होगा कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को एक ही दिन में जिले में पांच माइक्रो कंटनमेंट जोन तैयार कर दिए गए हैं। बिलावर से दो और बसोहली से एक माइक्रो कंटेनमेंट जोन के बाद कठुआ शहर के शिवानगर और वार्ड नंबर दो को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। वार्ड दो से जहां 9 संक्रमित पाए गए हैं, वहीं शिवानगर से 11 संक्रमितों के सामने आने के बाद प्रशासन ने एहतियाती तौर पर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से क्षेत्र के पांच सौ मीटर के दायरे में प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के साथ साथ रैंडम सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। डीसी कठुआ राहुल यादव ने बताया कि रविवार से परोल में कोविड अस्पताल को सक्रिय किया जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि फिलहाल 30 बेड की क्षमता के साथ कोविड अस्पताल सक्रिय किया जा रहा है। जहां फिजीशियन, मेडिकल अधिकारी के साथ साथ एनिस्थिशिया का डॉक्टर उपलब्ध होगा। आक्सीजन सपोर्ट के बेड के साथ साथ परोल कोविड अस्पताल में वेंटीलेटर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें