फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो बैलों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवल पंचायत के वार्ड एक में शाम पांच बजे बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। स्थानीय सरपंच ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवार के नुकसान का आकलन किया जाए और सहायता राशि प्रदान की जाए, ताकि राहत मिल सके। इस संबंध में राजस्व विभाग से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन

देवल पंचायत के सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि वार्ड एक निवासी रघुवीर सिंह ने दो बैलों को चरने के लिए अपनी जमीन पर छोड़ा था। इस बीच शाम पांच बजे बिजली गिरने से उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सरपंच ने बताया कि पीड़ित रघुवीर सिंह बीपीएल परिवार से संबंध रखता है और किसानी करके परिवार का पालन पोषण करता है ।
उन्होंने कहा कि दोनों बैलों के मरने के बाद से रघुवीर सिंह की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इससे पहले क्षेत्र में शनिवार सुबह से शाम चार बजे तक तेज धूप खिली रही। इसके बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें