जिले में कोरोना संक्रमण के कारण एक महिला की मौत हो गई है। 65 वर्षीय महिला की मौत के बाद अब जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 49 हो गया है। प्रशासन के अनुसार वीरवार को जिला में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले भी सामने आए हैं। इनमें से एक का यात्रा इतिहास रहा है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित 16 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 3094 लोगों ने कोरोना के संक्रमण को मात दी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर के वार्ड 2 निवासी महिला को कोरोना के संक्रमण के चलते गत 17 दिसंबर को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया था। बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। वीरवार को सरकार के निर्देशों के अनुसार मृतका का अंतिम संस्कार करवाया गया। वहीं, जिले में अब संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या आंकड़ा 53 हो गया है। इनमें से 3 को जीएमसी कठुआ में भर्ती किया गया है। जीएमसी कठुआ में भर्ती संक्रमितों में एक को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।