जानू नाले में डूबने से बच्चे की मौत
कठुआ। जिले के पहाड़ी उपमंडल बसोहली के शीतल नगर में बहने वाले जानू नाले में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। वीरवार दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे तलाशने के लिए नाले में छलांग लगाई। काफी मशक्कत के बाद उसे ढूंढ निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान शाहिद तनवीर अहमद पुत्र मंजूर अहमद निवासी जानू के रूप में हुई है। संवाद