फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला बेकरी में काम करने वाला प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर (कठुआ)। चड़वाल में एक बेकरी की दुकान पर काम करने वाले प्रवासी श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को उपजिला अस्पताल पहुंचने के बाद कोरोना टेस्ट के बाद उसे संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रवासी श्रमिक बेकरी की दुकान की छत पर ही बने एक कमरे में रहता था। शनिवार सुबह दुकान के मालिक ने करीब नौ बजे दुकान खोली। करीब आधे घंटे तक जब श्रमिक दुकान पर नहीं आया, तो मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो श्रमिक जमीन पर गिरा पड़ा था। मालिक ने उठे उठाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं उठा तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। चौकी प्रभारी विक्की थापा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और उसके बाद शव को हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शव का कोरोना टेस्ट किया, जिसमें मृतक संक्रमित पाया गया। कोरोना नियमों के तहत दुकान पर काम करने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही दुकान को बंद कर दिया गया है। मृतक की पहचान अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें