कठुआ। कोरना प्रतिबंधों के चलते लखनपुर के अलावा अन्य रास्तों से जम्मू-कश्मीर में घुसने वाले 16 लोगों को पुलिस ने पकड़कर क्वारंटीन कर दिया है। इसमें अधिकतर लोग पंजाब के बताए जा रहे हैं।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वीरवार को पुलिस ने नाकेबंदी कड़ी करते हुए कीड़ियां रूट पर हर आने जाने वाले से पूछताछ की और उचित कारण न बता पाने पर 16 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया। पंजाब और जम्मू-कश्मीर आने जाने के अन्य रूटों का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। एसएसपी कठुआ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि लोग लखनपुर की जगह पंजाब से सटे अन्य रूटों का इस्तेमाल प्रदेश में आने के लिए करते पाए गए हैं। ऐसे 16 लोगों को पकड़कर क्वारंटीन कर दिया गया है। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद इन्हें वापस पंजाब भेज दिया जाएगा।