जिला अब कोरोना मुक्त होने की स्थिति में आने लगा है। बीते एक सप्ताह से संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं आया है। वहीं पूर्व में संक्रमित लोगों में से मंगलवार को दो लोगों ने संक्रमण को मात दे दी है। इससे अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या मात्र दो ही रह गई है।
अप्रैल में शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिला के हजारों लोग संक्रमित हो गए थे। इसमें से 97 लोगों की इलाज के दौरान आधिकारिक रूप से मौत हो गई थी। एक साथ इतने लोगों के संक्रमित होने से बने हालात और एक के बाद एक हो रही मौतों से आम लोगों में संक्रमण का खौफ साफ देखा जा सकता था। लेकिन अब कमी के कारण जिला कोरोना मुक्त होने की स्थिति में पहुंच गया है।