फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से युवक समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नए संक्रमितों के सामने आने की दर भले ही कम हुई हो, लेकिन दूसरी लहर से मौत का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में ही जिले में तीन और मौत कोरोना संक्रमण से दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा बढ़कर 140 पहुंच गया है।
विज्ञापन

मृतकों में बगियाल निवासी 36 वर्षीय युवक, कठुआ शहर के शिवानगर की एक महिला और छन्न लाल दीन निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
उधर, शुक्रवार को जिले में की गई जांच के दौरान 22 लोगों को संक्रमित पाया गया है। पूर्व में संक्रमित पाए गए 39 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हो गई है। जिले में वर्तमान में 324 सक्रिय संक्रमित हैं।
जिले में 786 लोगों को शुक्रवार को कोरोना से बचाव की डोज दी गई है। जिले की आबादी में से अबतक एक लाख 95 हजार 508 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। 45 वर्ष से आयु की 75.20 फीसदी आबादी इसमें कवर हो गई है। जीएमसी कठुआ में 22, परोल में तीन और एके गुप्ता अस्पताल में 15 लोग आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जीएमसी कठुआ के आईसीयू में तीन लोग फिलहाल उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें