बिलावर उपमंडल में शुक्रवार को शाम चार बजे मौसम का मिजाज बदल गया, जिसके बाद पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान निचले इलाकों में आंधी-तूफान चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी थी। वहीं शाम चार बजे कई इलाकों में बारिश की शुरुआत हो गई। किसानों की मानें, तो इलाके में लगाई गई फसलों के लिए यह बारिश बहुत लाभदायक है। किसानों ने बताया कि उन्होंने मक्की की फसल को लगाने का काम पूरा कर लिया है। आने वाले दिनों में अगर मौसम का मिजाज इसी तरह रहा, तो 15 दिनों के बाद वह धान की रोपाई का काम करना शुरू कर देंगे। संवाद