बिलावर उपमंडल के अलग-अलग गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 169 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने बताया कि सोमवार को उपमंडल के अलग-अलग गांवों में की गई टेस्टिंग में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि जो लोग संक्रमित थे, उनमें से 23 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ सौ के करीब रह गई है।
बता दें कि 20 दिन पूर्व उपमंडल के अलग-अलग गांवों में 700 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाने के बाद संक्रमितों की संख्या में भारी कमी आई है। अधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों का सभी लोग पालन करें, तभी संक्रमण को हराया जा सकता है। संवाद