नेशनल हाइवे गुडा मुंडिया स्थित साईं मंदिर के पास मोटरसाइकिल कि वहां से गुजर रहे एक मवेशी के साथ टक्कर हो गई। परिणाम स्वरूप मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सोमवार दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद उसे उप जिला अस्पताल हीरानगर में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। घायल महिला की पहचान 45 वर्षीय वंदना देवी पत्नी श्याम सिंह निवासी सुजानपुर पठानकोट के रूप में हुई है।