फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में कोरोना जांच के दौरान आठ लोग पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 314 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से आठ लोग संक्रमित पाए गए। तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने बताया कि उपमंडल के अलग-अलग गांवों में की गई रैपिड टेस्टिंग में आठ मामले पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में से 56 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिससे उपमंडल में अब संक्रमितों की संख्या 200 के नीचे रह गई है। अधिकारी ने कहा कि सभी लोग सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करें, जिससे इस वायरस को बढ़ने से रोका जा सके।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से उपमंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी गिरावट आई है। 15 दिन पूर्व इलाके में एक्टिव पॉजिटिव लोगों की संख्या 700 के ऊपर हो गई थी। तहसीलदार के अनुसार पिछले 3 दिनों में 1400 लोगों की जांच की गई है, जिसमें से कुल 24 लोगों को संक्रमित पाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें