फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा में लोगों को दीं आयुर्वेदिक दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विभाग के निदेशक डा. मोहन सिंह के दिशा निर्देश अनुसार व सहायक जिला चिकित्सा अधिकारी आयुष विभाग कठुआ डा. अजय कुमार टिक्कू के नेतृत्व में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी नगरोटा प्रेता में कार्यरत डा. साक्षी शर्मा ने लोगों को कोरोना से बचाव व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सब सेंटर नगरोटा में लोगों को उनकी आवश्यकतानुसार दवाइयां निशुल्क दीं।
विज्ञापन

डा. साक्षी शर्मा ने लोगों से कहा कि जरूरत है कि स्वस्थ दिनचर्या में आयुर्वेद व योग को नियमित हिस्सा बनाएं। चिकित्सक ने कहा कि कोरोना महामारी को हराने में आयुष मंत्रालय का भी विशेष योगदान रहा है। आयुष विभाग की आयुर्वेदिक दवाइयां भी कोरोना महामारी को हराने में काफी हद तक कारगर सिद्ध हुई हैं। इस शिविर में 42 लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली व अन्य दवाइयों का वितरण किया गया और दवाई लेने की विधि की भी विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें