फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने पांच और की ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण ने सोमवार को पांच और लोगों की जान ले ली है। पिछले एक महीने में ही कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण से 30 के लगभग लोग जान गंवा चुके हैं। लुधियाना में उपचार करवा रहे वार्ड तीन निवासी एक 68 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 18 की एक 48 वर्षीय महिला, लच्छीपुर की एक 47 वर्षीय महिला, कालीबड़ी निवासी एक 70 वर्षीय महिला और शिवानगर निवासी एक 71 वर्षीय महिला ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। सोमवार को कठुआ जिले में संक्रमित पाए गए लोगों का आंकड़ा 146 रहा है, जबकि पूर्व में संक्रमित पाए गए 113 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिले में 1393 सक्रिय संक्रमित हैं। उधर, जीएमसी कठुआ में आईसीयू जहां फुल है, वहीं 53 लोग आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। एक अन्य अस्पताल में 48 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। रोजाना जिले में हो रही कोरोना जांच में 20 से 25 फीसदी लोगों को संक्रमित पाया जा रहा है। सोमवार को जिले में 3785 लोगों की कोरोना जांच की गई है जिसमें 306 बसोहली, 267 जीएमसी, 65 परोल, 282 बिलावर और 13 बनी में कोरोना जांच की गई हैं।
आधा शहर बन चुका है माइक्रो कंटेनमेंट जोन
पिछले एक महीने में कठुआ शहर का लगभग आधा हिस्सा माइक्रो कंटनेमेंट जोन बन चुका है। हालात यह हैं कि जो हिस्से माइक्रो कंटेनमेंट में नहीं हैं, वहां भी इक्का दुक्का कर मौहल्लेवार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से दवा दुकानों पर भी बुखार, जुकाम और कोरोना के प्राथमिक लक्षणों के बाद ली जाने वाली दवाओं की बिक्री बढ़ चुकी है। हालात यह हैं कि कई लोग जांच के लिए भी आगे नहीं आ रहे हैं। बिना जांच और परामर्श के दवाएं ले रहे हैं जो जानलेवा साबित हो सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कठुआ के अधिकांश हिस्सों में संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। अगले दस से 15 दिन कोरोना संक्रमण के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। लोगों से अपील की गई है कि जहां तक संभव हो घरों में ही रहें और गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण का तेजी से प्रसार
कठुआ। शहर और कसबों के बाद अब कोरोना तेजी से ग्रामीण इलाकों को अपनी चपेट में लेने लगा है। पहले जहां इक्का दुक्का मामले ही ग्रामीण इलाकों से सामने आ रहे थे, वहीं अब कोरोना संक्रमण के मामले कलस्टर में सामने आने लगे हैं। कठुआ शहर के निकटवर्ती चनग्रां और बरवाल गांव में कलस्टर में सामने आए संक्रमितों के मामले के बाद प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को कंटनेंमेंट जोन घोषित कर दिया है। क्षेत्र में पुलिस नाके लगाने, पोस्टर चस्पाने, जांच और टीकाकरण बढ़ाने के साथ ही आम लोगों की आवाजाही पर रोक लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें